सोमवार, 30 जुलाई 2012

बसेरा हर तरफ़ है तीरगी का / देवमणि पांडेय

बसेरा हर तरफ़ है तीरगी का
कहीं दिखता नहीं चेहरा ख़ुशी का।
अभी तक ये भरम टूटा नहीं है
समंदर साथ देगा तिश्नगी का।
किसी का साथ छूटा तो ये जाना
यहाँ होता नहीं कोई किसी का।
वो किस उम्मीद पर ज़िंदा रहेगा
अगर हर ख़्वाब टूटे आदमी का।
न जाने कब छुड़ा ले हाथ अपना
भरोसा क्या करें हम ज़िंदगी का।
लबों से मुस्कराहट छिन गई है
ये है अंजाम अपनी सादगी का।


gazal, Teergee, Tirgi,

कोई टिप्पणी नहीं:

Birth Anniversary of Bhagat Singh भगत सिंह: ‘मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से!’

  वाकया तो खैर 1948 का है यानी 77 साल पुराना, लेकिन इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि हमारे आज के सत्ताधीश, जो अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद और स...