गुरुवार, 26 जुलाई 2012

बिना तुम्हारे / कैलाश गौतम

बिना तुम्हारे सूना लगता
फागुन कसम गुलाल की
हंसकर देने लगी चुनौती
हवा गुलाबी ताल की |

सरसों का आंचल लहराया
पानी चढा टिकोरों में
महुआ जैसे सांप लोटता
रस से भरे कटोरों में
नींद नहीं आँखों में कोई
बदली है बंगाल की |

देह टूटती ,गीत टूटता
छंद टूटते फागुन में
बैरी हुए हमारे
बाजूबंद टूटते फागुन में
रोज दिनों दिन छोटी होती
अंगिया पिछले साल की |

जाने कैसे -कैसे सपने
देखा करती रातों में
आग लगी आंचल में जैसे
दरपन टूटा हाथों में
डर है कोई सौत न छीने
बिंदिया मेरे भाल की |

कोई टिप्पणी नहीं:

Birth Anniversary of Bhagat Singh भगत सिंह: ‘मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से!’

  वाकया तो खैर 1948 का है यानी 77 साल पुराना, लेकिन इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि हमारे आज के सत्ताधीश, जो अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद और स...