दो दोस्तों ने मिलकर दस-बीस लड़कियों में से एक चुनी और बयालीस रुपये देकर उसे ख़रीद लिया।
रात गुज़ारकर एक दोस्त ने उस लड़की से पूछा : तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की ने अपना नाम बताया तो वह भिन्ना गया : हमसे तो कहा गया था कि तुम दूसरे मज़हब की हो....!
लड़की ने जवाब दिया : उसने झूठ बोला था!
यह सुनकर वह दौड़ा-दौड़ा अपने दोस्त के पास गया और कहने लगा : उस हरामज़ादे ने हमारे साथ धोखा किया है.... हमारे ही मज़हब की लड़की थमा दी.... चलो, वापस कर आएँ....!

2 टिप्पणियां:
वाह मंटो
वाह मंटो!
एक टिप्पणी भेजें