शनिवार, 21 जुलाई 2012

अदम गोंडवी/ वेद में जिनका हवाला हाशिये पर भी नहीं

वेद में जिनका हवाला हाशिये पर भी नहीं
वे अभागे आस्थाह विश्वा स लेकर क्या  करें
लोकरंजन हो जहां शम्बूाक-वध की आड़ में
उस व्यनवस्था् का घृणित इतिहास लेकर क्यां करें
कितना प्रतिगामी रहा भोगे हुए क्षण का इतिहास
त्रासदी, कुंठा, घुटन, संत्रास लेकर क्या करें
बुद्धिजीवी के यहाँ सूखे का मतलब और है
ठूंठ में भी सेक्सँ का एहसास लेकर क्या  करें
गर्म रोटी की महक पागल बना देती मुझे
पारलौकिक प्यामर का मधुमास लेकर क्याा करें

कोई टिप्पणी नहीं:

Birth Anniversary of Bhagat Singh भगत सिंह: ‘मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से!’

  वाकया तो खैर 1948 का है यानी 77 साल पुराना, लेकिन इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि हमारे आज के सत्ताधीश, जो अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद और स...