यह मेरा दुर्भाग्य था कि मैं उस जैसे बड़े और संपन्न व्यक्ति का रिश्तेदार था। कई बार अपनी हीनता को परे रखकर मैंने चाहा था कि उनके पास ही आऊँ ; लेकिन उनकी चमचमाती कोठी और दरवाजे पर लिखे ‘कुत्ते से सावधान’ की तख्ती ने हमेशा पाँव बाँध दिए। लेकिन इस बार जाना ही पड़ा। उनकी सिफारिश मेरी नौकरी पर लटकती तलवार के खतरे को कम कर सकती थी। हिम्मत करके पहुँचा, अपना परिचय दिया तो वे आशा के विरुद्ध बहुत तपाक से मिले। छोटे मुन्ने से लेकर बूढ़े बाबा तक के हाल पूछे। हाल पूछ कर वे अचानक उठ खड़े हुए और बोले.....’’ आइए, आपको अपनी कोठी दिखाऊँ । ये ड्राइंग रूम है, ये किचन है, ये पूजाघर, ये...और ये सर्वेंट हाउस। ये लाल पत्थर खास फतेहपुर सीकरी से आए हैं।’’ आगे बढ़ते हुए उन्होंने बताया कि उनका खानसामा जोजफ बूढ़ा है तो क्या हुआ, अंग्रेजों के यहाँ काम कर चुका है और ये नौकरानी कमलम् केरला की है। उसी समय उछलता कूदता कुत्ता वहाँ आ पहुँचा और मुझे उसने इस तरह घुड़का कि बस......। उन्होंने बड़े प्यार से हाथ फेर कर उसे ‘नार्मल’ किया। ‘‘यह है टिंकू, असली अल्शेसियन। उसका पेयर भी है। उसका नाम है डॉली।’’ ड्राइंग रूम में वापिस जाकर उन्होंने धाराप्रवाह बताना शुरू कर दिया, ‘‘यह ‘अलार्म वाच’ मैंने नेपाल से खरीदी थी। ये देखिए ‘वाल हैंगिंग’ कुवैत से लाया था। यह टेबुल लैंप भी इंपोर्टेड है बड़ा ‘कास्टली’।’’ यह ‘कैक्टस’ बहुत ‘रेयर’ है। आइए अपने ‘लॉन’ में और भी वेराइटीज हैं। लॉन के गुलाबों को छूते हुए वे मगन से हो गए, ‘‘ये ‘येलोरोज’ आपको पूरे शहर में नहीं मिलेगा। ये रहा फ़्रेंच कैक्टस....’’ वे न जाने किन–किन फूलों और पेड़ों के नाम लेते रहे। मेरा धैर्य जवाब दे चला था। अचानक वे चुप हो गए। मुझे बहुत राहत मिली। लेकिन चुप्पी क्षणिक ही रही। कुछ सोचते हुए से बोले, ‘‘सोच रहा हूँ कि आपको अब और क्या दिखाऊ?’’ मेरे मुँह से सहसा निकल गया। -‘‘बाहर जाने का रास्ता।’’
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Birth Anniversary of Bhagat Singh भगत सिंह: ‘मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से!’
वाकया तो खैर 1948 का है यानी 77 साल पुराना, लेकिन इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि हमारे आज के सत्ताधीश, जो अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद और स...
-
Kemdrum Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं जो व्यक्ति को जीवन में बहुत अधिक सफलता दे सकते हैं तो वहीं क...
-
नई दिल्ली, 30 मार्च (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को बिना पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें