बुधवार, 18 जुलाई 2012

कुंवर बेचैन/फिर युधिष्ठिर को पुकारा

फिर युधिष्ठिर को पुकारा है समय के यक्ष ने
कान में इतना ही पीपल के कहा वटवृक्ष ने

यह न कहिएगा कि यह आयोजकों का दोष है
यह सभा खुद ही विसर्जित की सभा अध्यक्ष ने

अब हमें शूलों की भी राहों पै चलना आ गया
यह बड़ा अच्छा हुआ काँटे दिए प्रतिपक्ष ने

द्वार पर कब आएगा दीपावली का जन्म दिन
हर कलैंडर से यही पूछा अंधेरे कक्ष ने

खून का कतरा कोई दिल में न बच पाएगा कल
इस कदर चोटें सही हैं इस सदी के वक्ष ने

कोई टिप्पणी नहीं:

Birth Anniversary of Bhagat Singh भगत सिंह: ‘मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से!’

  वाकया तो खैर 1948 का है यानी 77 साल पुराना, लेकिन इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि हमारे आज के सत्ताधीश, जो अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद और स...