ग़ज़ल
दर्द के फूल भी खिलते हैं बिखर जाते हैं
ज़ख़्म कैसे भी हों कुछ रोज़ में भर जाते हैं
रास्ता रोके खड़ी है यही उलझन कब से
कोई पूछे तो कहें क्या कि किधर जाते हैं
छत की कडि़यों से उतरते हैं मिरे ख़्वाब मगर
मेरी दीवारों से टकरा के बिखर जाते हैं
नर्म अल्फ़ाज़, भली बातें, मुहज्ज़ब लहज़े
पहली बारिश ही में ये रंग उतर जाते हैं
उस दरीचे में भी अब कोई नहीं और हम भी
सर झुकाये हुए चुपचाप गुज़र जाते
शनिवार, 23 अगस्त 2008
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Birth Anniversary of Bhagat Singh भगत सिंह: ‘मत समझो पूजे जाओगे क्योंकि लड़े थे दुश्मन से!’
वाकया तो खैर 1948 का है यानी 77 साल पुराना, लेकिन इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि हमारे आज के सत्ताधीश, जो अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद और स...
-
Kemdrum Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं जो व्यक्ति को जीवन में बहुत अधिक सफलता दे सकते हैं तो वहीं क...
-
नई दिल्ली, 30 मार्च (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को बिना पर...
1 टिप्पणी:
जावेद साहब की और गजलें भी डालें। आपका प्रयास सराहनीय है
एक टिप्पणी भेजें